Crorepati Investment Plan; How To Become Millionaire With Rs 25000 Salary

9 Min Read


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Crorepati Investment Plan; How To Become Millionaire With Rs 25000 Salary | SIP Saving

3 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

भारत में ज्यादातर नौकरियों की शुरुआती सैलरी 20-25 हजार रुपए महीने होती है। अगर ये कहा जाए कि इस सैलरी में भी आप करोड़पति बन सकते हैं, तो शायद ये बात पढ़कर हैरानी हो, लेकिन ये मुमकिन है।

कम सैलरी से कोई फर्क नहीं पड़ता है, फर्क इस बात से पड़ता है कि हम पैसे को कैसे मैनेज करते हैं। समय पर शुरुआत, सही प्लानिंग और डिसिप्लिन्ड निवेश से कम सैलरी में भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

आज ‘आपका पैसा’ कॉलम में जानेंगे कि 25,000 की सैलरी में करोड़पति कैसे बन सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसके लिए हर महीने कितना निवेश जरूरी है?
  • इस दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

सवाल- क्या 25,000 की सैलरी में 1 करोड़ का फंड बनाना संभव है?

जवाब- हां, संभव है। इसके लिए अनुशासित निवेश और कंपाउंडिंग की ताकत का सही इस्तेमाल करना होगा। ये आसान तरीका अपनाएं-

  • 5-15-25 रूल अपनाएं- अगर आप हर महीने 5,000 रुपए निवेश करते हैं, जिस पर साल का औसतन 15% रिटर्न मिले, तो 25 साल में आपके पास करीब 1.5 करोड़ का फंड तैयार हो जाएगा।
  • SIP करें- अपनी सैलरी का कम-से-कम 20-30% हिस्सा (5000 से 7500 रुपए) अच्छे म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करें।
  • स्टेप-अप करें- अगर आप हर साल निवेश की राशि में केवल 10% की बढ़ोतरी (स्टेप-अप) करते हैं, तो आप यह गोल और भी जल्दी हासिल कर सकते हैं।

सवाल- सैलरी मिलते ही पहला कदम क्या उठाना चाहिए?

जवाब- सैलरी आते ही सबसे पहले फ्यूचर प्लानिंग करें। इसका मतलब ये तय करना है कि इन पैसों को आप किस तरह और कहां खर्च करेंगे। इसे सही तरीके से मैनेज करने के लिए आप 50:30:20 का नियम फॉलो कर सकते हैं। इसे ग्राफिक से समझिए-

सवाल- करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितने रुपए निवेश करना जरूरी है?

जवाब- ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी छोटी या बड़ी रकम से इन्वेस्टमेंट की शुरुआत करते हैं। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के लिए औसतन 12% का सालाना रिटर्न एक प्रैक्टिकल मानक है। अपनी सैलरी और बचत के हिसाब से निवेश करके आप करोड़पति बनने का सफर कितने साल में तय कर सकते हैं, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अगर किसी की बचत अभी कम है, तो क्या फिर भी करोड़पति बनना संभव है?

जवाब- हां, कम बचत से शुरुआत करने पर भी करोड़पति बनना संभव है। इसके लिए सबसे जरूरी है जल्दी शुरुआत, नियमित निवेश और धैर्य।

  • छोटी रकम जैसे 1,000-5,000 रुपए प्रति माह से SIP के जरिए निवेश शुरू किया जा सकता है।
  • समय के साथ इनकम बढ़ने पर निवेश राशि भी बढ़ानी चाहिए।
  • लॉन्ग टर्म में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे छोटा निवेश भी बड़ा फंड बन सकता है।
  • सही प्लानिंग, अनुशासन और खर्चों पर कंट्रोल रखकर धीरे-धीरे 1 करोड़ के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।

सवाल- कम सैलरी में बचत और निवेश बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब- इसका मूल मंत्र है, ‘खर्च निकालने के बाद सेविंग न करें, बल्कि सेविंग निकालने के बाद खर्च करें।’

सैलरी के अनुसार स्मार्ट निवेश प्लान समझिए-

  • ₹20,000 सैलरी: कम-से-कम ₹2,000 की SIP शुरू करें। जरूरी खर्चों (किराया, राशन) को ₹12,000 तक सीमित करें और बाकी ₹6,000 अन्य खर्चों के लिए रखें।
  • ₹30,000 सैलरी: ₹5,000 का निवेश लक्ष्य रखें। 50:30:20 का नियम लगाएं। ₹15,000 जरूरत, ₹9,000 शौक और ₹6,000 बचत/निवेश में डालें।
  • ₹40,000 सैलरी: कम-से-कम ₹8,000 से ₹10,000 निवेश करें। अपनी लाइफस्टाइल को सैलरी के रेशियो में न बढ़ाएं, बल्कि बचत का प्रतिशत बढ़ाएं।
  • ₹50,000 सैलरी: इसमें आप ₹15,000 तक की SIP से कर सकते हैं। बोनस या इंक्रीमेंट का 50% हिस्सा सीधे निवेश में जोड़ें।

कम सैलरी बचत बढ़ाने के 9 टिप्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- आमतौर पर लोग करोड़पति बनने के सफर में क्या गलती करते हैं?

जवाब- करोड़पति बनने के सफर में सबसे बड़ी बाधा कम सैलरी नहीं, बल्कि फाइनेंशियल डिसिप्लिन की कमी है। लोग अक्सर निवेश को ‘बचत’ समझ लेते हैं, जबकि यह ‘वेल्थ क्रिएशन’ है। सबसे कॉमन गलती देरी से शुरुआत करना है, जिससे कंपाउंडिंग का लाभ आधा हो जाता है। ग्राफिक में देखिए, क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए-

सवाल- क्या निवेश शुरू करने से पहले कोई तैयारी जरूरी है?

जवाब- हां, निवेश एक दौड़ की तरह है, जिसके लिए पहले वार्म-अप जरूरी है। बिना तैयारी के निवेश करने पर इमरजेंसी में आपको अपना घाटे में चल रहा पोर्टफोलियो भी बेचना पड़ सकता है। निवेश से पहले इन 4 बातों का ध्यान रखें-

  • इमरजेंसी फंड बनाएं: निवेश से पहले कम-से-कम 6 महीने के खर्च के बराबर अमाउंट लिक्विड फंड (कैश) या सेविंग्स अकाउंट में रखें।
  • बीमा जरूर लें: एक अच्छा टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लें, ताकि किसी बीमारी या अनहोनी में निवेश सुरक्षित रहे।
  • महंगे कर्ज चुकाएं: अगर आपने क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन जैसे भारी ब्याज वाले कर्ज लिए हैं, तो निवेश से पहले उन्हें खत्म करना समझदारी है।
  • गोल तय करें: पहले यह स्पष्ट करें, कि आप निवेश क्यों कर रहे हैं, जैसे घर खरीदने के लिए, शादी या रिटायरमेंट के लिए। गोल के बिना का निवेश से भटक सकते हैं।

सवाल- कम उम्र में निवेश शुरू करने के क्या फायदे हैं?

जवाब- निवेश की दुनिया में ‘समय’ सबसे बड़ा खिलाड़ी है। जितनी कम उम्र में शुरुआत करते हैं, जोखिम उतना ही कम और मुनाफा उतना ही जादुई होता है। इसके मुख्य फायदे ये हैं-

कंपाउंडिंग की पावर: कम उम्र में निवेश करने पर पैसे बढ़ने के लिए लंबा समय मिलता है। यहां ब्याज पर मिलने वाला ब्याज (कंपाउंड इंटरेस्ट) छोटे अमाउंट को करोड़ों में बदल सकता है।

जोखिम लेने की क्षमता: युवाओं के पास जिम्मेदारियां कम होती हैं, इसलिए वे इक्विटी या स्मॉल कैप जैसे हाई-रिटर्न वाले एसेट्स में निवेश कर सकते हैं।

अनुशासित जीवन: जल्दी शुरुआत करने से फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है और छोटी उम्र से ही फाइनेंशियल डिसिप्लिन और बचत की आदत बन जाती है।

जल्दी रिटायरमेंट: जो लोग 20-22 की उम्र से निवेश शुरू करते हैं, वे अक्सर 45-50 की उम्र तक ‘फाइनेंशियल फ्रीडम’ हासिल कर लेते हैं।

……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- रियल एस्टेट में निवेश सही या गलत: जानें 5 बड़े फायदे, कब हो सकता नुकसान, एक्सपर्ट से समझें, कैसे बनें स्मार्ट इन्वेस्टर

ज्यादातर लोग मानते हैं कि प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए सही है? निवेश के बदलते दौर में यह सवाल और भी अहम हो जाता है। रियल एस्टेट निवेश का पॉपुलर ऑप्शन है। हालांकि, इसमें फायदे के साथ कई जोखिम भी होते हैं। इसलिए निवेश से पहले रियल-एस्टेट के बारे में विस्तार से समझना जरूरी है। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment