Sat, 07 Nov 202610:20 PM
Sat, Nov 7, 2026Updated 10:20 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

दीपावली पर भी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर उठे सवाल

WhatsAppFacebookX

रोशनी के पावन पर्व दीपावली पर जहां पूरा देश दीपों की चमक और जगमगाती रोशनी से सराबोर है, वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर पसरा घना अंधेरा प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल खोल रहा है। रोशनी के इस बड़े त्यौहार के मौके पर भी नेशनल हाईवे की स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे हाईवे से गुजरने वाले आम नागरिकों, चालकों और स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
त्योहारी सीजन में बाजारों और रिहायशी इलाकों में चहल-पहल और रोशनी का माहौल रहता है, लेकिन नेशनल हाईवे का यह मुख्य हिस्सा अंधेरे के आगोश में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्यौहार के इन दिनों में भी लाइटें बंद रहना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। अंधेरे के कारण यहां हर समय सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता है, इसके बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार आंखें मूंदकर बैठे हैं।
जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर सवाल
क्षेत्रीय नागरिकों और जागरूक लोगों ने इस गंभीर समस्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। जनता का कहना है कि विकास और यात्री सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करने वाले नेता और जनप्रतिनिधि इस अंधेरे पर पूरी तरह खामोश क्यों हैं? त्यौहार के समय जब सुरक्षा और रोशनी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, तब हाईवे का इस तरह अंधेरे में रहना प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का प्रमाण है।