दीपों के महापर्व दीपावली पर सोनपुरी के ग्रामीणों को जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

खुशहाली और समृद्धि के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर कोरबा जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद यादव ने ग्राम सोनपुरी सहित संपूर्ण क्षेत्र एवं जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
दीपावली के इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में श्री विनोद यादव ने कहा कि “दीपावली का यह पावन त्योहार हमारे जीवन से अज्ञानता और निराशा के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, सुख-समृद्धि और आरोग्य का नया प्रकाश फैलाता है। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से हमारे ग्राम सोनपुरी और पूरे क्षेत्र के हर घर-आंगन में खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि का वास हो।”
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस दीपावली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही, उन्होंने स्थानीय कारीगरों व मिट्टी के दिए बनाने वाले कुम्हारों का समर्थन करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश भी दिया।
श्री विनोद यादव ने क्षेत्र के निरंतर विकास, जन-सेवा और हर ग्रामीण के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य की कामना की।

