दो ऑटो चालकों के बीच विवाद बना मौत का कारण, ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैंट स्टेशन के पास दो ऑटो चालकों के बीच हुआ विवाद एक चालक क

दो ऑटो चालकों के बीच विवाद बना मौत का कारण, ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैंट स्टेशन के पास दो ऑटो चालकों के बीच हुआ विवाद एक चालक की मौत का कारण बन गया। आपसी कहासुनी के बाद हुई मारपीट के दौरान एक ऑटो चालक सड़क पर गिर पड़ा और इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कैंट स्टेशन के पास दो ऑटो चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अनीस नामक व्यक्ति ने ऑटो चालक को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे आने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान रानीकोठी, बट्सगंज निवासी ऑटो चालक के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा विवाद और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।,,, रिपोर्ट आसिफ खान वंदे भारत

