Thu, 26 Nov 202610:15 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:15 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

एक माह की कठिन तपस्या के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर सखियों ने खोला व्रत, ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

WhatsAppFacebookX

एक माह की कठिन तपस्या के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर सखियों ने खोला व्रत, ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

टोडीफतेहपुर (झांसी)। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। एक माह तक कठिन नियमों, संयम और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए कार्तिक व्रत करने वाली सखियों ने पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की। पूजा-पाठ और आरती के बाद सखियों ने अपना एक माह का व्रत पूर्ण कर पारण किया।

इस दौरान सखियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने ठाकुर जी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे कार्तिक मास में सखियों ने नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक नियमों का पालन किया। एक माह की साधना पूर्ण होने पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत का समापन किया गया।

मान्यता है कि कार्तिक मास में भगवान की आराधना, स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति, आस्था और समर्पण का संदेश देता है।