Mon, 09 Nov 20268:13 PM
Mon, Nov 9, 2026Updated 8:13 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला मऊगंज में 3 आरोपियों को 10 वर्ष की सजा 1 लाख का जुर्माना

WhatsAppFacebookX

*मऊगंज में नशा तस्करी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, लेडी डॉन मूर्ति देवी शर्मा समेत तीन आरोपियों को 10-10 साल की सजा*

मऊगंज। जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज नशा तस्करी के मामले में एनडीपीएस न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में कथित शातिर नशा तस्कर मूर्ति देवी शर्मा उर्फ लेडी डॉन पंडित्तायीन, उसके बेटे अशोक शर्मा और सहयोगी उमेश सेन उर्फ सिंघम को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

न्यायालय ने तीनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय के इस फैसले को मऊगंज जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

एनडीपीएस कोर्ट के फैसले के बाद नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों में सख्त संदेश गया है।