Sat, 31 Oct 20263:17 PM
Sat, Oct 31, 2026Updated 3:17 PM IST
होम › छत्तीसगढ़

एसईसीएल कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का ऐतिहासिक दौरा: कोल इंडिया चेयरमैन श्री बी. साईराम ने खदान का किया व्यापक निरीक्षण, उत्पादन लक्ष्यों की समीक्षा.

WhatsAppFacebookX

कोरबा / कुसमुंडा:
कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री बी. साईराम ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलकोल्डfields लिमिटेड (SECL) की एसईसीएल की कुसमुंडा मेगा परियोजना का व्यापक और विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न माइनिंग पैचों का दौरा कर कोयला उत्पादन, ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) एवं अन्य परिचालन गतिविधियों की गहन समीक्षा की। साथ ही, संशोधित उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्ययोजना तथा परिचालन संबंधी चुनौतियों पर अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के साथ विस्तार से चर्चा की।
​केएनआर (KNR) कंपनी के नए पैच और उत्कृष्ट कार्यशैली पर विशेष फोकस:
दौरे की शुरुआत में श्री साईराम ने कुसमुंडा खदान के व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने विभागीय माइनिंग पैच का निरीक्षण कर वहाँ संचालित खनन कार्यों की जानकारी ली।
​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, चेयरमैन महोदय ने कुसमुंडा में नव-प्रवेशित KNR (केएनआर) कंपनी के नए कांट्रैक्ट पैच का विशेष रूप से दौरा किया तथा वहाँ तेजी से चल रहे खनन कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। केएनआर कंपनी द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र में जिस बेहतरीन और व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने कार्यों की शुरुआत की गई है, वह कोयला उत्पादन को नई ऊंचाइयां देने में बेहद मददगार साबित हो रही है। इसके बाद उन्होंने नीलकंठ फेस का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने कोल फेस की स्थिति, एक्सपोजर तथा खनन गतिविधियों का जायजा लिया।
​उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा पर जोर:
निरीक्षण के दौरान श्री साईराम ने कुसमुंडा परियोजना के लिए निर्धारित उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने की दिशा में मौजूद बाधाओं, परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदमों की विस्तृत समीक्षा की। दौरे के दौरान श्री साईराम द्वारा उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित कर, उनसे सीधा संवाद कर उनकी हौसलाअफजाई भी की गई।
​समीक्षा बैठक का आयोजन:
फील्ड निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कुसमुंडा क्षेत्र के अधिकारियों, संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों (विशेष रूप से KNR कंपनी के प्रबंधकों व प्रतिनिधियों) एवं संबंधित हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति, खनन कार्यों में समन्वय तथा परिचालन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़े, तथा निदेशक तकनीक (संचालन) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक तकनीक (योजना/परियोजना) श्री नृपेन्द्र नाथ सहित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।