गाडरवारा में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किए दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं


गाडरवारा। नवरात्रि के पावन पर्व पर गाडरवारा शहर में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शहर में धार्मिक आयोजनों और माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं गाडरवारा विधायक राव उदय प्रताप सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं
वंदे भारत न्यूज़ से चर्चा के दौरान मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाने की अपील की।
मंत्री ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
मंत्री के साथ गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, राव संदीप सिंह और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किए।
नवरात्रि के अवसर पर गाडरवारा में श्रद्धालु रात के समय भी शहर के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों के चलते क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।
सचिन कुमार जैन की रिपोर्ट, वंदे भारत न्यूज़, गाडरवारा।

