Thu, 26 Nov 202610:15 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:15 PM IST
होम › छत्तीसगढ़

गेवरा खदान में भूस्खलन व आगजनी से निपटने का मेगा मॉक ड्रिल-2026, 269 अधिकारी-जवान हुए शामिल

WhatsAppFacebookX

कोरबा। जिले की एसईसीएल गेवरा खदान में सीआईएसएफ (CISF) द्वारा मेगा मॉक ड्रिल-2026 का आयोजन किया गया। भूस्खलन और आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उद्देश्य से हुए इस वृहद अभ्यास में 269 अधिकारी और जवान शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया।
​अभ्यास के दौरान भूस्खलन और आगजनी की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग बुझाने, प्राथमिक उपचार देने तथा त्वरित राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। इस मेगा मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, एसईसीएल की रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड टीम, एसडीआरएफ, राज्य अग्निशमन दल, नेहरू अस्पताल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और एनसीसी सहित अन्य एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
​इस अवसर पर सीआईएसएफ की एनडीआरएफ (NDRF) टीम ने सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया और आपात स्थिति में समय रहते सीपीआर देकर जीवन बचाने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी साझा की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा जान-माल की सुरक्षा के लिए बचाव व राहत तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।