Mon, 09 Nov 202610:14 PM
Mon, Nov 9, 2026Updated 10:14 PM IST
होम › राजस्थान

गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी अंजली बैरवा, निःशुल्क कोचिंग देकर जगा रही शिक्षा की अलख जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों से बच्चों की मदद के लिए लगाई गुहार नीतेश कुमार बैरा

WhatsAppFacebookX

News video GIF

गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी अंजली बैरवा, निःशुल्क कोचिंग देकर जगा रही शिक्षा की अलख

जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों से बच्चों की मदद के लिए लगाई गुहार

नीतेश कुमार बैरागी रिपोर्ट
केशवरायपाटन

शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इसी सोच के साथ केशवरायपाटन के वार्ड नंबर 20 में अंजली बैरवा गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कोचिंग करवाकर उनके भविष्य को संवारने का प्रयास कर रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाने वाले बच्चों को पढ़ाई का अवसर उपलब्ध करवाना उनकी इस पहल का उद्देश्य है।

अंजली बैरवा की इस पहल से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में सहयोग मिल रहा है। वहीं, बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संसाधनों की आवश्यकता भी महसूस हो रही है।

अंजली बैरवा ने जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों और समाजसेवियों से जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, तो वे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

अब जरूरत है कि जनप्रतिनिधि और भामाशाह इस पहल में सहयोग के लिए आगे आएं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।