Tue, 13 Oct 20265:49 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 5:49 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हापुड़ में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरी सम्मानित

WhatsAppFacebookX

News video GIF

हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण हापुड़ पुलिस लाइंस में देखा गया। इस कार्यक्रम में जनपद के ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रहरियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें धोती, साफा एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

पुलिस लाइंस हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक, धौलाना विधायक, गढ़ विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देना और पुलिस व्यवस्था में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच संपर्क बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हापुड़ से जिला प्रभारी कपिल मोरल की रिपोर्ट।