Sun, 29 Nov 202611:40 AM
Sun, Nov 29, 2026Updated 11:40 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की कानपुर में मौत, परिवार में मचा कोहराम

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की कानपुर में मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुमेरपुर (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे पर शिव मैरिज लॉन मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार किसान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, पचखुरा खुर्द गांव निवासी संदीप सिंह (45) बुधवार को बाइक से बाजार करने सुमेरपुर कस्बे आए थे। देर शाम घर लौटते समय नेशनल हाईवे पर शिव मैरिज लॉन मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल किसान को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मिंटी सिंह और दो पुत्रों तनय सिंह व सार्थक सिंह को छोड़ गए हैं।

इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़, हमीरपुर।