Sun, 08 Nov 20265:19 PM
Sun, Nov 8, 2026Updated 5:19 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: बाँकी और भरुवा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 55 वर्षीय इकराम खान गंभीर रूप से घायल

WhatsAppFacebookX

News video GIF

हमीरपुर: बाँकी और भरुवा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 55 वर्षीय इकराम खान गंभीर रूप से घायल

सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र में रविवार 8 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे बाँकी और भरुवा गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पलरा गांव निवासी 55 वर्षीय इकराम खान पुत्र इस्माइल खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चांदपुरवा निवासी 35 वर्षीय मोहित पुत्र रज्जन को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवारों के बीच अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इकराम खान के कंधे की हंसली (कॉलर बोन) टूट गई। दुर्घटना में उनकी बाइक को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस की 112 सेवा और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल इकराम खान को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार मोहित की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

स्थान: बाँकी और भरुवा के बीच, विकासखंड सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर।

संवाददाता: निजामुद्दीन खान
वंदे भारत न्यूज़ पोर्टल
जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।