हमीरपुर: भतीजे की शादी में जमकर थिरके भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, डांस के दौरान उड़े नोट


हमीरपुर: भतीजे की शादी में जमकर थिरके भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, डांस के दौरान उड़े नोट
हमीरपुर। भतीजे की शादी समारोह में भाजपा सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का अलग ही अंदाज देखने को मिला। शादी समारोह में बज रहे मशहूर गाने ‘दे दे प्यार दे’ पर विधायक जी जमकर थिरके। उनके डांस का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विधायक ने शादी समारोह में पूरे उत्साह के साथ डांस किया। इस दौरान जमकर नोट भी उड़ाए गए। समारोह में मौजूद लोगों ने इस पल का खूब आनंद लिया।
विधायक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है।
संवाददाता: निज़ाम ख़ान
वंदे भारत न्यूज़ | हमीरपुर

