Sat, 07 Nov 202610:20 PM
Sat, Nov 7, 2026Updated 10:20 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, तीन बच्चों समेत पांच घायल

WhatsAppFacebookX

राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ में भर्ती कराया गया।

गुरुग्राम से गांव लौट रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पवेथा गांव निवासी रामनरेश पाल अपने भाई, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहकर ऑटो चलाते हैं।
दीपावली का त्योहार मनाने के लिए रामनरेश अपने परिवार को लेकर ऑटो से गांव लौट रहे थे।

सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जरिया थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 150 के पास तेज रफ्तार से निकले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

पांच लोग हुए घायल
हादसे में घायल लोगों के नाम:
सुशील कुमार – 24 वर्ष
वंदना – 30 वर्ष
प्रिंस – 7 वर्ष
प्रशांत – 3 वर्ष
प्रांजलि – 5 वर्ष
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर ने क्या बताया?
सीएचसी में तैनात डॉक्टर कनिष्क माहुर के अनुसार सभी घायलों को चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट: निज़ामुद्दीन खान
वंदे भारत न्यूज़ चैनल
जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।