Sun, 15 Nov 20263:12 AM
Sun, Nov 15, 2026Updated 3:12 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: ललपुरा-बिवांर सीमा पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच युवक घायल; दो के पैर कई जगह से टूटे

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम ललपुरा और बिवांर थाना क्षेत्र की सीमा पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो युवकों के पैर कई जगह से टूट गए।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:55 बजे ललपुरा थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र की सीमा पर सड़क किनारे दो क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी दिखाई दीं। पुलिस ने पास की खाई में देखा तो वहां पांच युवक घायल अवस्था में पड़े मिले।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में ये पांच युवक हुए घायल

घायलों की पहचान अभय (27) पुत्र गोपीचंद्र निवासी स्वासा खुर्द, शनि (22) पुत्र बृजेश निवासी ललपुरा, ऋतुराज (16) पुत्र चंद्रभान निवासी ललपुरा, शिवम (21) पुत्र विजय कुमार निवासी ललपुरा और मनीष (21) पुत्र भूरा निवासी हुसैना, थाना मुस्करा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में अभय का पैर दो जगह से और शनि का पैर तीन जगह से टूट गया है। वहीं ऋतुराज, शिवम और मनीष भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रिपोर्ट: पत्रकार निज़ामुद्दीन खान उर्फ निज़ाम ख़ान
वंदे भारत न्यूज़ चैनल | जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश