हमीरपुर: ललपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश ललपुरा (हमीरपुर)

हमीरपुर: ललपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
ललपुरा (हमीरपुर)। जनपद हमीरपुर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललपुरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 नवंबर 2026 को थाना ललपुरा पुलिस ने केस संख्या 673/24, अपराध संख्या 458/2021 तथा धारा 135 ई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामबालक पुत्र मोहनलाल (34 वर्ष), निवासी स्वासा खुर्द, थाना ललपुरा, जनपद हमीरपुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय हमीरपुर से वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
2. कांस्टेबल मनोज कुमार
संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)

