Sun, 25 Oct 20269:59 PM
Sun, Oct 25, 2026Updated 9:59 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को 30 मीटर तक घसीटा, बैंक कर्मी की मौत

WhatsAppFacebookX

गुरुवार को हमीरपुर में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि बैंक कर्मी की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार, ई-रिक्शा को 30 मीटर तक घसीट ले गई,
निजामुद्दीन खान की रिपोर्ट, हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कानपुर -सागर नेशनल हाईवे में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ई रिक्शा को तीस मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई। वहीं ई रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मंकरांव निवासी अवध नरेश (40) पुत्र कामता ने हर दिन की तरह गुरुवार को ई रिक्शा निकाल कर मौदहा आ रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गल्ला मण्डी गेट के निकट आया तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार अर्टिगा कार यूपी 91 एक्स 4576 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई रिक्शा को 30 मीटर से अधिक घसीट कर कार ले गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड गए। कार की चपेट में आकर बैंक कर्मी मराठीपुरा निवासी ब्रजेश शर्मा (55) पुत्र रामनारायण शर्मा की मौत हो गई जबकि ई रिक्शा चालक अवध नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक की तलाश जारी
राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बैंक कर्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं ई रिक्शा चालक अवध नरेश को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना का कारण अर्टिगा कार का टायर फटना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ आरके पांडेय ने बताया कि मृतक ब्रजेश शर्मा मौदहा कस्बे की गल्ला मण्डी स्थित आर्यावर्त्त बैंक में कर्मचारी था और वह गल्ला मंडी की तरफ जा रहा था। तभी वह कार की चपेट में आ गया। बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौक़े से भाग गया है जिसकी तलाश कराई जा रही है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है।