Thu, 26 Nov 202610:15 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:15 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: सिपाही पर हर सप्ताह एक हजार रुपये वसूली मांगने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप, वीडियो

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर: सिपाही पर हर सप्ताह एक हजार रुपये वसूली मांगने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा

हमीरपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर शराब ठेके के सेल्समैन से कथित तौर पर हर सप्ताह एक हजार रुपये की मांग करने और रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम मसगिदन निवासी दुर्गा का आरोप है कि संबंधित सिपाही उससे कई बार रुपये ले चुका है। इसके अलावा शराब पीने के लिए भी उसे परेशान किया जाता था। पीड़ित का दावा है कि उसके पास सिपाही से संबंधित वीडियो और व्हाट्सएप कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

पीड़ित के मुताबिक, सिपाही की कथित धमकियों और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर उसे अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी। नौकरी छूटने के बाद अब वह बेरोजगार होकर घर बैठने को मजबूर है।

मामले को लेकर पीड़ित ने 23 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपित सिपाही के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और जांच में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है।

संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़ | हमीरपुर