हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, हाथों में तख्तियां लेकर निकाली जागरूकता रैली सीतापुर।जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती और बेहतर ह

हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, हाथों में तख्तियां लेकर निकाली जागरूकता रैली
आसिफ खान रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़ शसीतापुर।जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती और बेहतर हृदय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मांगों से लिखी तख्तियां लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवाज बुलंद की।
रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर लालबाग, सरोजिनी वाटिका और जीआईसी रोड होते हुए पुनः जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। आयोजक आमिर हुसैन के नेतृत्व में निकाली गई रैली के माध्यम से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग उठाई गई।
आयोजकों का कहना है कि जिला अस्पताल में लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते मरीजों को बेहतर उपचार के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक का अधिकार बताते हुए शासन-प्रशासन से इस दिशा में जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
डिस्प्ले अमित प्रजापति गुड्डू अंसारी इश्तियाक अंसारी विक्की बैक शोएब खान मुमताज गाड़ी कयुम अनिल सत्यम अबजाल जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल है

