Sat, 17 Oct 20261:38 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 1:38 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

इंदौर के कडीलपुरा में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई से रहवासियों में नाराजगी, दीपावली से पहले मकान टूटने का दर्द

WhatsAppFacebookX

News video GIF

दीपावली से पहले इंदौर के कडीलपुरा क्षेत्र में नगर निगम की सड़क चौड़ीकरण संबंधी कार्रवाई को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी है। क्षेत्र में मकानों पर हुई तोड़फोड़ के बाद प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की कार्रवाई के समय पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कडीलपुरा विधानसभा क्षेत्र-1 में आता है। यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई। रहवासियों का आरोप है कि उन्होंने सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं किया था, बल्कि अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए भी सहमति जताई थी। उनका कहना है कि उन्होंने स्थानीय पार्षद, विधायक और अधिकारियों से दीपावली तक का समय मांगा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित समय नहीं मिला।

त्योहार से पहले कार्रवाई पर उठाए सवाल

स्थानीय परिवारों के मुताबिक, कुछ परिवार कई पीढ़ियों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। ऐसे में मकानों पर हुई कार्रवाई से उन्हें आवास और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। रहवासियों का कहना है कि त्योहार के समय इस कार्रवाई से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

प्रभावित लोगों ने प्रशासन से उनकी स्थिति पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की मांग की है। वहीं, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई और रहवासियों की शिकायतों को लेकर नगर निगम का पक्ष सामने आना बाकी है।

बाइट: सुषमा यादव, रहवासी, कडीलपुरा

कडीलपुरा में हुई कार्रवाई के बाद अब प्रभावित परिवारों की समस्याओं और प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजर है।

निर्मल रोकड़े की रिपोर्ट, इंदौर, मध्य प्रदेश।