इंगोरिया थाने का एडिशनल एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, थाना प्रभारी की व्यवस्थाओं की सराहना की

रिपोर्टर विजय सोलंकी
इंगोरिया। एडिशनल एसपी ग्रामीण करणदीप सिंह ने थाना इंगोरिया का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजारों में पटाखा दुकानों के लाइसेंस चेक किए, थाने में संचालित गतिविधियों और रजिस्टरों का अवलोकन किया, थाने में मौजूद प्राचीन अचलेश्वर महादेव और पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दर्शन किए और मंदिर के संबंध में जानकारी ली, इस मौके पर एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार और थाना प्रभारी दीपेश व्यास मौजूद रहे, बाजारों में निरीक्षण के बाद एडिशनल एसपी ग्रामीण करणदीप सिंह ने थाना प्रभारी दीपेश व्यास की प्रशंसा करते हुए कहा कि थाने में थाना प्रभारी द्वारा करवाई गई साफ-सफाई और व्यवस्थाएं व्यवस्थित पाई गई।

