Jalore


रेवातदान चारण की रिपोर्ट सायला पंचायत समिति सायला जालोर के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज कंवर 15 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह सिराणा / चेराणा के 8 मतों को 7 मतों के अंतर से हराकर नवनिर्वाचित प्रधान बनीं जिसके बाद सायला पंचायत समिति परिसर से प्रधान धीरज कंवर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर की ओर निकलती हुईं और उनके पीछे उनके पति भारत सिंह दुदवा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बिठाकर नारेबाजी के साथ बाहर निकाला तत्पश्चात जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला जी मेघवाल और पूर्व युवा कांग्रेस जालोर जिलाध्यक्ष पन्ने सिंह जी पोसाणा ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरे जिले में कांग्रेस के बोर्ड बन रहे हैं और यह भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ जनादेश है जिसके बाद प्रधान के पति भारत सिंह जी दुदवा काली स्कॉर्पियो कार की छत पर सवार होकर माला पहनकर हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए विजय जुलूस के रूप में सायला से अपने गांव दुदवा की ओर रवाना हुए जहां कार्यकर्ताओं ने विक्ट्री का निशान दिखाकर और मोबाइल में वीडियो बनाकर जोरदार जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ खुशी की लहर

