Tue, 13 Oct 202612:36 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 12:36 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

WhatsAppFacebookX

News video GIF

रवि राज मिश्रा
ब्यूरो चीफ जबलपुर

जबलपुर। शहर के मालवीय चौक पर 12 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का मुद्दा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े एक प्रोफेसर पर छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का मामला बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को निशाने पर लिया।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले में कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठाए और अपना आक्रोश जाहिर किया। मालवीय चौक पर हुए इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा और छात्राओं के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के प्रति नाराजगी जताई।
गौरतलब है कि यह प्रदर्शन हिंदी भाषा के विरोध से जुड़ा नहीं था, बल्कि JNU के प्रोफेसर पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ किया गया था।