Wed, 11 Nov 20267:14 PM
Wed, Nov 11, 2026Updated 7:14 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

झांसी में वर्दी का रौब या यात्रियों से बदसलूकी! झांसी स्टेशन पर महिला टीटीई के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने लिया एक्शन,

WhatsAppFacebookX

*झांसी में वर्दी का रौब या यात्रियों से बदसलूकी! झांसी स्टेशन पर महिला टीटीई के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने लिया एक्शन*

झांसी। रेलवे की वर्दी जिम्मेदारी और अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर एक महिला टीटीई और यात्री के बीच हुई बातचीत का वायरल वीडियो रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में महिला टीटीई यात्री से तीखे अंदाज में बातचीत करती नजर आ रही हैं। उनके कथित शब्दों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो में महिला टीटीई यात्री से कहती सुनाई दे रही हैं, ‘बिजी न होती तो बता देती मैं क्या चीज हूं।’ इसके अलावा ‘तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है’ जैसे कथित शब्द भी बातचीत के दौरान सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार और संवाद के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

मामले में रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला टीटीई को निलंबित कर दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो में हुई पूरी बातचीत और विवाद की पृष्ठभूमि को लेकर संबंधित पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।

यात्रियों से व्यवहार का प्रशिक्षण भी जरूरी

रेलवे में टिकट जांच करना टीटीई की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, लेकिन इस दौरान यात्रियों से सम्मानजनक और शालीन व्यवहार बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। किसी यात्री से असहमति या विवाद होने पर भी संयमित भाषा का इस्तेमाल अपेक्षित है। वायरल वीडियो ने इस सवाल को प्रमुखता से सामने ला दिया है कि रेलवे कर्मचारियों को टिकट जांच के साथ-साथ यात्रियों से बातचीत करने के तौर-तरीकों और व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। रेलवे की पहचान केवल सुविधाओं और सेवाओं से नहीं, बल्कि यात्रियों के साथ उसके कर्मचारियों के व्यवहार से भी बनती है।