Tue, 13 Oct 202612:36 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 12:36 PM IST
होम › राजस्थान

झोटवाड़ा के निवारू रोड वैध जी के चौराहा के पास गणेश नगर मेन स्थित शराब की दुकान पर रात 8:PM बजे के बाद धड़ल्ले से बिकती शराब कानून व्यवस्था की खुली पोल!

WhatsAppFacebookX

News video GIF

झोटवाड़ा के करधनी थाना प्रशासन के बड़े-बड़े दावों पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार कौन?

जयपुर। झोटवाड़ा क्षेत्र के निवारू रोड वैध जी के चौराहा पर स्थित शराब की दुकान पर रात्रि 8:00 PM के बाद से खुलेआम दुकान के पीछे पाईप से शराब बेची जा रही है जबकी रात्रि 8:00 PM के बाद शराब बेचने पर पूर्ण रूप से रोक है लेकिन यह शराब विक्रेता नियम को अपने जेब में रख कर कानून का उल्लंघन कर अवैध बिक्री जारी रहती हैं और जबकी इस शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों और कॉलोनी वासियों ने विरोध जताया है ।

और पुलिस को इसकी शिकायत कई बार दी है की ये शराब की दुकान कॉलोनी की गली के पास स्थित है गंदगी से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करना चाहिए। और कॉलोनी वासियो का आना जाना यही से रहता हैं ।

छोटे छोटे बच्चों का और लड़कियों बहन बेटियों और महिलाये आती जाती है और शराब की दुकान के पास गली में लोग खड़े होकर शराब पीते रहते है जिससे हमारा गली में से निकलना मुश्किल हो जाता है और बहुत गंदगी बनी रहती हैं जिससे सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कई बार गणेश नगर मेन कॉलोनी के ही स्थानीय निवासी वार्ड नंबर 24 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भवानी सिंह मामड़ोदा और कांग्रेस नेता मनीष चतुर्वेदी जी एवम् और कॉलोनी निवासी ने कई बार शराब विक्रेता को समझाया था लेकिन उसके बावजूद भी रात को अवैध रूप से शराब बिक्री जारी है ।

ये जानकारी करधनी थाना पुलिस एसएचओ सवाई सिंह जी के जानकारी मैं है कि नहीं ये तो प्रशासन ही बताए एक ओर अभी हाल ही पार्षद बने भाजपा प्रत्याशी आनद सिंह खेड़ी यहां विकास और बेहतर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से ध्यान देते हैं की नहीं ।

ये देखने वाली बात होगी वहीं दूसरी ओर करधनी थाना क्षेत्र के जगह जगह रात्रि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी की नहीं ये देखने वाली बात होगी ।

*अब सवालों के घेरे में पुलिस व्यवस्था—दावे अपनी जगह, लेकिन जमीनी तस्वीर कब बदलेगी?*

📍 *जनता की मांग:* कार्यवाही होगी की नहीं
ब्यूरो रिपोर्ट
रविन्द्र कुमार भारद्वाज संभाग ब्यूरो चीफ वंदे भारत न्यूज 24चैनल