Mon, 23 Nov 202612:14 AM
Mon, Nov 23, 2026Updated 12:14 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने सुरैचा गांव पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण कसमंडा (सीतापुर)। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न क

WhatsAppFacebookX

जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने सुरैचा गांव पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
रिपोर्टर आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़ चैनल सीतापुर
कसमंडा (सीतापुर)। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने आज विकासखंड कसमंडा के ग्राम सुरैचा पहुंचकर संबंधित बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अपात्र नामों को हटाने से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मीडिया को बाइट देते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी दी।