Tue, 13 Oct 20261:35 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 1:35 PM IST
होम › राजस्थान

जमवारामगढ़ में टिकट वितरण पर बढ़ी नाराजगी, पूर्व जिला पार्षद विजय मीणा ने सोशल मीडिया पर जताया दर्द

WhatsAppFacebookX

जमवारामगढ़। जिला परिषद चुनाव में टिकट वितरण को लेकर जमवारामगढ़ क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व जिला पार्षद विजय मीणा अपनी मां एवं पूर्व प्रधान मंजू मीणा को टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। इस नाराजगी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वार्ड 47 में टिकट को लेकर बढ़ी खींचतान

जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के वार्ड संख्या 47 को इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित किया गया है। विजय मीणा अपनी मां एवं पूर्व प्रधान मंजू मीणा के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि, पार्टी ने इस वार्ड से उनकी मां के बजाय उनकी चाची डॉ. मंजू मीणा को उम्मीदवार बनाया है।

विधायक पर लगाया टिकट कटवाने का आरोप

मां को टिकट नहीं मिलने से नाराज विजय मीणा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की भूमिका के चलते उनकी मां को टिकट नहीं मिल सका। हालांकि, इस संबंध में विधायक का पक्ष सामने आना बाकी है। उनका पक्ष मिलने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

आगे की राजनीति पर नजर

वार्ड संख्या 47 से उम्मीदवार की घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि विजय मीणा की नाराजगी का चुनावी माहौल पर क्या असर पड़ता है और आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर इस मामले को लेकर क्या स्थिति बनती है।

रिपोर्ट: गिर्राज शर्मा, तहसील जमवारामगढ़ | वंदे भारत न्यूज़

संपर्क: 9571326157