Sun, 08 Nov 20265:19 PM
Sun, Nov 8, 2026Updated 5:19 PM IST
होम › महाराष्ट्र

जरूरतमंदों के साथ ‘मानुसकीची भिंत’ ने मनाई खुशियों भरी दीपावली जरूरतमंदों के साथ ‘मानुसकीची भिंत’ ने मनाई खुशियों भरी दीपावली बेघर और जरूरतमंदों को नए कपड़े, साड़ियां, मिठाई और भो

WhatsAppFacebookX

जरूरतमंदों के साथ ‘मानुसकीची भिंत’ ने मनाई खुशियों भरी दीपावली

बेघर और जरूरतमंदों को नए कपड़े, साड़ियां, मिठाई और भोजन वितरित कर बांटी खुशियां

पुसद | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

पुसद (दिनांक 8 नवंबर 2026) : यवतमाल जिले के पुसद में ‘मानुसकीची भिंत सोशल फाउंडेशन, पुसद’ की ओर से इस वर्ष दीपावली का पर्व जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के साथ बड़े उत्साह एवं मानवतावादी भावना के साथ मनाया गया। ‘जिनका आसमान खो गया है, उनके साथ हम खड़े हैं’ इस उदात्त भावना को केंद्र में रखकर आयोजित इस विशेष पहल ने दीपावली की खुशियों को सही मायने में सार्थक बनाया।
इस अवसर पर पुसद शहर के बेघर एवं जरूरतमंद पुरुषों की दाढ़ी और बाल कटिंग कराई गई। उन्हें नए कपड़े वितरित किए गए। साथ ही दीपावली का स्वादिष्ट फराल और भरपेट भोजन देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। महिलाओं को साड़ियां एवं लुगड़े तथा छोटे बच्चों को नए कपड़े और मिठाई वितरित की गई।
दीपावली पर प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार के लिए नए कपड़े और मिठाइयां खरीदता है, लेकिन समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना हमारा सामाजिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस अनूठे उपक्रम को सफल बनाया। ‘जय गाडगे बाबा, जय मानुसकी’ के जयघोष के बीच आयोजित इस कार्यक्रम से जरूरतमंदों की दीपावली भी खुशियों और रोशनी से जगमगा उठी।

कार्यक्रम का संचालन रमेश डंबोले सर ने किया। इस अवसर पर मानुसकीची भिंत के सदस्य, मिशन ग्रीन बहुउद्देशीय संस्था के सदस्य, माऊली ऑर्गेनिक – अपनी खेती, अपना उत्पादन किसान टीम तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और दानदाता उपस्थित रहे।
इस उपक्रम में प्रा. प्रकाश लामणे (अध्यक्ष, श्रीगुरुदेव सेवा मंडल, तालुका शाखा पुसद), गोपाल विश्वंभर सूर्या (पाटील), वरुड, अनिल परशरामजी मुडे, अविनाशभाऊ मुखरे, पुंजाराम प्रल्हाद मस्के, मंजुषा डेकाटे, डॉ. सुमित भांगडे, अमित मधुकर पातुरकर, सुशील झांबानी, अमोल सुधाकर काळकर (MH29 Water Solution, पुसद), संदीप भाऊराव मानकर, अरुणभाऊ दत्तात्रय नागुलकर (पारडी), उमेश रमेश देवतळे, नंदकिशोर खैरे, रूपाली नितीन नरडे, अद्विक कुणाल गिरगांवकर, रुपालीताई ठाकरे, पुरुषोत्तम वाडेकर, कु. साक्षी क्षीरसागर, सुरेखा गजानन मोगरे, अर्चना यादव, प्रतिभा बुरांडे (भोजला), अनिल हरिदास राठोड, जया मधुकरराव घड्याळे, आनंद चंद्रकांत प्रभुणे (मुंबई), वैभव गवळी, श्वेतीका गरुडे (ठाणे), अर्चना सारंग गंजीवाले, प्रशांत उद्धवराव नागरे, सुनील नानाराव कनवाळे, महेश प्रकाशराव जगताप, समर्थ सुरेश मारकड, ज्योती पाटील (नांदेड), मनोजभाऊ पोपट, गौरव नाईक, सचिन लक्ष्मणराव देऊळकर, नटवरलाल उंटवाल, स्नेहा भूषण कथलकर (अमरावती), दत्तात्रय शिवराम कदम और निशान देऊळकर सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।

दानदाताओं का विशेष योगदान
निशान देऊळकर एवं अन्य सहयोगियों की ओर से एक दर्जन साड़ियां और एक दर्जन लुगड़े प्रदान किए गए। मोहनलाल शांताबाई राठी चैरिटेबल फाउंडेशन, यवतमाल की ओर से चिवड़ा, शंकरपाळे और शेव जैसे दीपावली फराल की सामग्री उपलब्ध कराई गई।

सौ. मेघाताई ज्ञानेश्वर गावंडे की ओर से उबटन के 20 पैकेट तथा पांडे काका की ओर से भी सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष गजानन जाधव ने इस सामाजिक उपक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने का भी पर्व है।