Sat, 17 Oct 20264:43 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 4:43 PM IST
होम › राजस्थान

जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर ठगी पर कार्रवाई, ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

WhatsAppFacebookX

News video GIF

जयपुर में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर दक्षिण पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजऋषि राज के निर्देशन में ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ और ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

ठगी की रकम खातों में मंगवाकर कमीशन लेने का आरोप

इस अभियान के तहत मुहाना थाना पुलिस ने साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खातों में प्राप्त करने और कमीशन लेकर नकदी ठगों तक पहुंचाने के आरोप में म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर अपने बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम मंगवाते थे। इसके बाद कमीशन काटकर शेष राशि ठगी करने वाले लोगों तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक, इन बैंक खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कई राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर, हेमेंद्र शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और उनसे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। अभियान का उद्देश्य ठगी की रकम के लेन-देन की कड़ियों का पता लगाना और साइबर अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

महेश कुमार सैनी की रिपोर्ट, जयपुर, राजस्थान।