Tue, 24 Nov 20266:17 PM
Tue, Nov 24, 2026Updated 6:17 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

### कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव एवं गंगा स्नान महापर्व का भव्य शुभारंभ, मंत्री सुरेश राही ने किया उद्घाटन हरगांव (सीतापुर)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत हरग

WhatsAppFacebookX

### कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव एवं गंगा स्नान महापर्व का भव्य शुभारंभ, मंत्री सुरेश राही ने किया उद्घाटन

हरगांव (सीतापुर)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत हरगांव में कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव एवं गंगा स्नान महापर्व-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 23 नवंबर को सूर्यकुंड तीर्थ मेला मैदान, हरगांव में आयोजित महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के कर कमलों द्वारा किया गया।

महोत्सव को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सजावट से मेला परिसर जगमगा उठा। कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश राही का आयोजकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत हरगांव के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही।

आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, श्रीश मिश्रा (अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हरगांव), एसडीम फूलचंद यादव, थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी लोगों के नाम स्वागतकर्ता के रूप में शामिल हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की।

कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर हरगांव का सूर्यकुंड तीर्थ मेला मैदान श्रद्धा, आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। आसिफ खान रिपोर्टर वंदे भारत सीतापुर