Sun, 01 Nov 20266:34 PM
Sun, Nov 1, 2026Updated 6:34 PM IST
होम › छत्तीसगढ़

कार्यक्रम में सभी ने छत्तीसगढ़ अमर रहे के नारे लगाते हुए राज्य के शहीदों और निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आय

WhatsAppFacebookX

News video GIF

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत “जय जोहार” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुई, जिससे पूरा क्षेत्र छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंग गया।

​इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने ‘छत्तीसगढ़ अमर रहे’ के नारे लगाते हुए राज्य के वीर शहीदों और इसके निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों और वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया हमारा छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।

​कार्यक्रम के अंत में सभी ने समूह फोटो खिंचवाकर इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए यादगार बनाया।
​कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति:

​इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में जिला कार्यकारिणी से नरेश महंत, हेमंत नामदेव, कुसमुंडा खंड से अशोक डिकसेना (खंड संयोजक), प्रमोद चंद्रा (उपाध्यक्ष), देवनाथ नामदेव (मंत्री), कुमार दास (सचिव), संजय सिंह (प्रभारी), रामकुमार चंद्रा, गुरुदयाल मानिकपुरी, विष्णु प्रजापति, सोभित सिंह, भुवनेश्वर, गौरव, और यदुमन सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।