Tue, 27 Oct 20263:39 PM
Tue, Oct 27, 2026Updated 3:39 PM IST
होम › राजस्थान

केलवाड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों में 47 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

WhatsAppFacebookX

केलवाड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों में 47 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
केलवाड़ा (बारां)। नवगठित केलवाड़ा पंचायत समिति के चुनाव में नाम वापसी के बाद 15 वार्डों में 47 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और बसपा के 15-15 प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार अनिता सिंह के अनुसार, कुल 57 नामांकन पत्रों में से 10 अस्वीकृत हुए। शेष 47 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार कर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
वार्ड 1 में कांग्रेस की आरती सहरिया, भाजपा के दीपक और बसपा के राकेश; वार्ड 2 में कांग्रेस की किरण, भाजपा की रामप्यारी और बसपा की रवीना सहरिया; वार्ड 3 में कांग्रेस की हिना सहरिया, भाजपा की तस्वीर बाई और बसपा के नारायण मैदान में हैं।
वार्ड 4 में भाजपा के हजारीलाल राठौर, कांग्रेस के फूलचंद यादव और बसपा के चंद्रसेन खत्री के बीच मुकाबला है। वार्ड 5 में भाजपा के आनंद जैन, कांग्रेस के प्रदीप मेहता, बसपा के प्रेमनारायण शर्मा तथा निर्दलीय बुद्धि प्रकाश सहरिया चुनाव लड़ रहे हैं।