Thu, 19 Nov 202612:19 PM
Thu, Nov 19, 2026Updated 12:19 PM IST
होम › राजस्थान

केलवाड़ा मे विभिन्न धार्मिक स्थानों पर हुआ अन्नकूट का वितरण

WhatsAppFacebookX

​KELWARA-DANTA NEWS

​केल्वाड़ा-दांता क्षेत्र में बुधवार को कई स्थानों पर हुआ भव्य अन्नकूट महाप्रसाद वितरण, उमड़े श्रद्धालु

​केलवाड़ा। केलवाड़ा-दांता क्षेत्र में बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन कर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। केलवाड़ा कस्बे में दोपहर 4 बजे से उपजिला अस्पताल स्थित श्री ठाकुर बाबा मंदिर, मोटर मार्केट स्थित श्री ठाकुर बाबा मंदिर तथा लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल के पास स्थित श्री ठाकुर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भगवान को भोग लगाने के बाद अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। इसी प्रकार दांता के चौथ माता मंदिर एवं श्री घी शनिदेव मंदिर, सिताबड़ी के श्रीराम मंदिर और खडेला रोड स्थित भैंसासुर माता मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव आयोजित हुआ। मंदिरों में कार्यकर्ताओं एवं सेवादारों ने कढ़ी-चावल सहित विभिन्न व्यंजनों का महाप्रसाद तैयार किया। शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा पंगत में बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की।

​आज सिताबड़ी व किले के पास होगा अन्नकूट आयोजन

इसी क्रम में गुरुवार, 19 नवंबर को सिताबड़ी स्थित श्री लक्ष्मण जी महाराज के दरबार में तथा किले के पास स्थित काली माताजी मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

​रिपोर्टर – दुर्गा राठौर | वन्दे भारत न्यूज़ लाइव | 📞 9784631010