Tue, 13 Oct 20261:36 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 1:36 PM IST
होम › राजस्थान

केलवाड़ा में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

WhatsAppFacebookX

News video GIF

केलवाड़ा। राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रविवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल जैन समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद यात्रा विश्वकर्मा चौराहे से होते हुए सीताबाड़ी स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। यहां समाज के लोगों ने भगवान अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर उनका स्मरण किया। पूरे आयोजन में समाज के लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाज की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें जगदीश कुमार बंसल को अध्यक्ष, ओमप्रकाश जी को मंत्री और रवि मंगल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

समाज के सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

कार्यक्रम में सत्य प्रकाश जैन, रंजन जैन, दीपक अग्रवाल और संतोष अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी आयोजन में हिस्सा लिया।

अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: कपिल देव शर्मा, वंदे भारत न्यूज़