Fri, 23 Oct 20262:18 PM
Fri, Oct 23, 2026Updated 2:18 PM IST
होम › राजस्थान

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा

WhatsAppFacebookX

दिनांक 20.10.2026
सालासर मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मावा, पेठा, पेड़ा एवं दूध सहित 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
सालासर। सालासर बालाजी मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर कुल 8 नमूने लिए गए।
अभियान के दौरान मावा, पेठा, पेड़ा एवं दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, पूजा सैनी, डॉ. प्रकाश नागोरा एवं डॉ. अनिल मील उपस्थित रहे।