Wed, 14 Oct 20266:21 PM
Wed, Oct 14, 2026Updated 6:21 PM IST
होम › छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धान के खेत से 389 बोतल गोवा व्हिस्की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsAppFacebookX

News video GIF

कटघोरा से अजय गर्ग की रिपोर्ट

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कोरबी और थाना पसान की टीम ने धान के खेत से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अलगाडाड घोसारा में एक खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें जब्त की गईं। इनकी कुल मात्रा 70.02 लीटर बताई गई है। मामले में 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर धान के खेत में दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अलगाडाड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के उद्देश्य से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की छिपाकर रखी है।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। इस दौरान वहां से गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

45 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार, पिता घूरसाय बिंझवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी अलगाडाड घोसारा, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/026 के तहत धारा 34(2), आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह तथा आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास

कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

कटघरा, जिला कोरबा से अजय गर्ग की रिपोर्ट।