1 आरोपी से 4 करोड़ के लैपटॉप और टैबलेट बरामद:नागपुर से 641 लैपटॉप और टैबलेट चोरी किए थे, कंटेनर ड्राइवर से मिलकर की थी चोरी

3 Min Read




डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने नागपुर से चोरी हुए करोड़ों रुपए के लैपटॉप और टैबलेट एक आरोपी से बरामद किए हैं। कंटेनर के ड्राइवर से मिलकर 641 लैपटॉप और टैबलेट चोरी किए गए थे। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। डीग एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि 3 मई 2026 को नागपुर जिले के पारशिवनी थाना इलाके से एक कंटेनर से चोरी की गई थी। कंटेनर ब्लू डॉट कंपनी का था। यह कंटेनर नील कंठ ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा भेजा गया था। यह कंटेनर चेन्नई से महाराष्ट्र होता हुआ बिलासपुर जा रहा था। 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के लैपटॉप और टैबलेट किए थे चोरी पारशिवनी थाना इलाके में कंटेनर के ड्राइवर के साथ मिलकर करीब 7 लोगों ने कंटेनर के लॉक को तोड़ा। कंटेनर के अंदर 641 लैपटॉप और टैबलेट थे। जिनकी कीमत 5 करोड़ 72 लाख रुपये थी। कंटेनर का लॉक तोड़कर पूरी गैंग लैपटॉप और टैबलेट चोरी कर ले गए। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर के जरिए चोरों का पता लगा चोरी का घटना का पता लगने के बाद पारशिवनी थाने में FIR दर्ज करवाई गई। महाराष्ट्र पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिर के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम डीग जिले के पहाड़ी में आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची। 464 लैपटॉप और टैबलेट हुए बरामद महाराष्ट्र पुलिस के साथ पहाड़ी पुलिस और DST ने टीम ने इस वारदात के मुख्य आरोपी हजरुद्दीन निवासी खलोका गांव थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 464 लैपटॉप और टैबलेट जब्त किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब 4 करोड़ 14 लाख रुपए है। 176 टैबलेट और लैपटॉप नहीं हुए बरामद लैपटॉप और टैबलेट को जब्त कर लिया गया। साथ ही चोरी के उपयोग में ली गई कार को जब्त किया गया है। इसी कार से आरोपी लैपटॉप और टैबलेट एक जगह से दूसरी जगह लेकर गए थे। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इस वारदात को 8 आरोपियों ने अंजाम दिया था। बाकी आरोपियों को पुलिस चिन्हित कर चुकी है। 176 लैपटॉप और टैबलेट के बरामद की कोशिश की जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment