Fri, 27 Nov 202610:42 PM
Fri, Nov 27, 2026Updated 10:42 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा महाजाम, रातभर फंसे रहे बाराती और एंबुलेंस

WhatsAppFacebookX

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा महाजाम, रातभर फंसे रहे बाराती और एंबुलेंस
बाराबंकी। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सहालग (शादी समारोह) की भीड़ के कारण लगे इस महाजाम में शादी समारोह में जाने वाले और वहां से लौट रहे यात्री पूरी रात अपनी गाड़ियों में फंसे रहे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
एंबुलेंस फंसने से मरीज और परिजन हुए बेहाल
यात्रियों के मुताबिक, जाम की शुरुआत बहराइच की ओर सरयू पुल के पार बने ओवरब्रिज से हुई, जो देखते ही देखते रामनगर होते हुए चौकाघाट तक फैल गई। जाम की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर वाहन चार-चार कतारों में आड़े-तिरछे खड़े हो गए। इस भीषण जाम में कई भारी वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जल्दी निकलने की होड़ में कई वाहन चालकों के बीच तीखी कहासुनी भी देखने को मिली।
रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक रेंगते रहे वाहन
शादी समारोह से लौट रहे वाहन चालकों शाकिर अली, रामू यादव, अनिल और मुलायम ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वे रात करीब 11 बजे से ही बहराइच के झुकिया इलाके से जाम में फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद वहां से निकलने पर वे मढ़ना होते हुए सुबह करीब 4 बजे चौकाघाट पहुंच सके। रातभर गाड़ियों में फंसे रहने के कारण साथ चल रहे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई।
पुलिस और यात्रियों की संयुक्त कोशिश से खुला जाम
जाम की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, केके, अमन और अन्य पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और जाम खुलवाने में जुट गए। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों ने भी पुलिस का सहयोग किया और मिलकर �