*लोकेशन – इमलिया, सीतापुर* *आसिफ खान रिपोर्टर सीतापुर* सहादत नगर में पत्रकार सम्मान समारोह, पत्रकार सुरक्षा बिल की उठी मांग* पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति – नीति आयोग भारत स

*लोकेशन – इमलिया, सीतापुर*
आसिफ खान रिपोर्टर, सीतापुर
सहादत नगर में पत्रकार सम्मान समारोह, पत्रकार सुरक्षा बिल की उठी मांग*
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति – नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन*
*एंकर -* इमलिया थाना क्षेत्र के सहादत नगर में अरीशा फाउंडेशन के सलमान सीतापुरी द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पत्रकार सुरक्षा बिल जल्द पास कराने की मांग उठी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राशिद खान चांद, डॉ. उषा जायसवाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी, राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग डॉ. नीलम वर्मा, मंडल अध्यक्ष जावेद खान, मंडल महासचिव कृष्ण कुमार जोशी, जिला अध्यक्ष सुमेर वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के तमाम पत्रकार और समाजसेवी शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि पत्रकारों को संगठित रहना चाहिए और पत्रकार सुरक्षा बिल हमारा अधिकार है, जब तक पास नहीं होता हम संघर्ष करते रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव राशिद खान चांद ने बताया कि संगठन 17 राज्यों में पहुंच चुका है और जल्द पूरे भारत में पहुंचेगा। सलमान सीतापुरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

