मांडू के लइयो उत्तरी में जामा मस्जिद की ढलाई शुरू, निर्माण के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर दिया सहयोग


मांडू प्रखंड के लइयो उत्तरी में निर्माणाधीन जामा मस्जिद की ढलाई का कार्य रविवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ लइयो उत्तरी के मुखिया सुरेश महतो और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मस्जिद की ढलाई शुरू होने को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों ने निर्माण कार्य में सहयोग के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पहली कढ़ाई की बोली 1,73,786 रुपये
ढलाई कार्य शुरू होने से पहले सीमेंट की पहली कढ़ाई के लिए बोली लगाई गई। इसमें मुमताज अंसारी और उपमुखिया नुरेशा खातून ने संयुक्त रूप से 1,73,786 रुपये की बोली लगाई। दूसरी कढ़ाई के लिए जाकिर अंसारी ने 1,72,786 रुपये, जबकि तीसरी कढ़ाई के लिए मोबिन अंसारी ने 1,58,786 रुपये की बोली लगाई।
मस्जिद निर्माण के लिए लोगों ने दिया आर्थिक सहयोग
मस्जिद निर्माण में सहयोग के लिए कई अन्य लोगों ने भी आर्थिक योगदान दिया। इनमें गुलाम कादिर ने 1,00,000 रुपये, वजाहत हुसैन ने 86,000 रुपये, मंजूर हुसैन ने 51,000 रुपये, जुमन अंसारी ने 31,000 रुपये, शब्बीर अंसारी ने 21,000 रुपये और कमरुल अंसारी ने 10,000 रुपये दिए।
स्थानीय लोगों के इस सहयोग से मस्जिद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।
रिपोर्ट: शोएब अख्तर, मांडू विधानसभा रिपोर्टर | वंदे भारत न्यूज़

