Tue, 17 Nov 20266:22 AM
Tue, Nov 17, 2026Updated 6:22 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

महिला से पर्स झपटने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

WhatsAppFacebookX

​इटावा में खाकी का खौफ एक बार फिर देखने को मिला है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और एक शातिर झपट्टामार के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।
​घटना का विवरण: के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लू पुत्र चंदन, निवासी कोकपुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने गत 8 नवंबर को इटावा-सैफई रोड पर कुनैरा के पास एक ऑटो में सवार महिला से पर्स छीना था। उस पर्स में कीमती जेवरात, दो मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये नकद मौजूद थे।
​पुलिस की बड़ी सफलता:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई नकदी और जेवरात की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। इसके अलावा आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक, एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
​यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के मार्गदर्शन में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई है।
​अपराधियों के खिलाफ इटावा पुलिस का यह कड़ा एक्शन लगातार जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट, रवि कुमार की रिपोर्ट इटावा