मंदसौर कृषि उपज मंडी के बाहर लगा लंबा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

मंदसौर-: कृषि उपज मंडी में इन दिनों उपज की आवक तेज होने से मंडी के बाहर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, लहसुन प्याज़ सहित अन्य फसलों की बंपर आवक के चलते किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लग गई हैं। किसानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूंगफली में मंडी परिसर में तीन-तीन दिन हो गए अभी तक नही बीक पाई है वही देखा जाये तो अभी किसानों को खाद व बीज की बुवाई के लिये पैसों की जरूरत रहती है। वही दीपावली का त्यौहार भी नजदीक आ गया है। तो किसान अपनी फसल बेचने आ रहे जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन हो रही है। जिसके कारण मण्डी के बाहर रोड पर जाम की स्थिति है

