मन्दसौर पूर्व कोंग्रेस विधायक नवकृष्ण पाटिल ने पत्रकार से की अभद्रता धक्क मारा


मंदसौर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान! कांग्रेस के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल की पत्रकार से अभद्रता,
मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहाँ कांग्रेस से जुड़े पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल और उनके बेटे आदित्य पाटिल का एक पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पत्रकार कमलेश मोदी पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा के भतीजे सोमिल नाहटा से किसी विषय पर चर्चा कर रहे थे। पत्रकार की यह बातचीत पूर्व विधायक को नागवार गुजरी, जिसके बाद उन्होंने और उनके बेटे ने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्के देकर भगा दिया।

