मनगवा में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा शातिर अपराधी तबारक पकड़ाया

🚨 मनगवां में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा था शातिर अपराधी, पुलिस ने दबोचा
एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
मनगवां (रीवा)। मनगवां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आईटीआई कॉलेज मनगवां के पास स्थित पार्क में पिस्टल लेकर घूम रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 8 नवंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई कॉलेज मनगवां के पास पार्क में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद तबारक पिता मोहम्मद हनीफ, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भौवार, थाना मनगवां, जिला रीवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 557/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक राममिलन प्रजापति, प्रधान आरक्षक अवधराज सिंह, बलराम पासी, अवधेश तिवारी, आरक्षक अभिषेक पाण्डेय एवं शिवेन्द्र साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बेटू तिवारी संजय की रिपोर्ट

