Thu, 19 Nov 202612:19 PM
Thu, Nov 19, 2026Updated 12:19 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

मऊगंज जिले के नईगढ़ी जंगल में मिला छात्रा का शव हत्या का आरोप

WhatsAppFacebookX

*नईगढ़ी में जंगल के भीतर मिला छात्रा का शव, युवक गंभीर हालत में बरामद; हत्या के आरोपों से मचा हड़कंप*

*शादी का दबाव बनाने का आरोप, पिता ने युवक पर लगाया बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या करने का संदेह; पुलिस जांच में जुटी*

*मऊगंज।* नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्रा का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसी दौरान पुलिस को जंगल में ही एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है। घटना के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। छात्रा के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों के मुताबिक, छात्रा शालिनी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छोटी बहन को दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम करीब 4 बजे उसके पिता विष्णु प्रसाद साकेत ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि देवतलहा प्रपात के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली।

*जंगल में घायल मिला युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया*
नईगढ़ी थाने के एसआई पीडी सोनवर्षी के मुताबिक, मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि अष्टभुजी माता मंदिर के पास जंगल में नाले के किनारे कोई व्यक्ति मदद के लिए चिल्ला रहा है और पानी मांग रहा है। सूचना पर पुलिस टीम स्थानीय चरवाहों के साथ दुर्गम पहाड़ी और जंगल में तलाश करने पहुंची। इस दौरान विकास साकेत, पिता नंदलाल साकेत, निवासी देवगना घायल अवस्था में मिला।
पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान रात करीब 12 बजे छात्रा का शव भी बरामद किया। दुर्गम रास्ते से शव को बाहर निकालकर रात करीब ढाई बजे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान रात करीब 12 बजे छात्रा का शव भी बरामद किया। दुर्गम रास्ते से शव को बाहर निकालकर रात करीब ढाई बजे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया।
*शादी का दबाव बनाने का पिता ने लगाया आरोप*

छात्रा तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता प्रयागराज में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिता का आरोप है कि बेटी की शादी तय हो चुकी थी। इसी महीने तिलक और अप्रैल में शादी होनी थी। उन्होंने विकास साकेत उर्फ एमपी निवासी देवगना पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, युवक शालिनी पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।
फिलहाल पुलिस युवक के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा की मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

*अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जंगल में छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और युवक खुद वहां घायल अवस्था में कैसे पहुंचा? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।*

*युवक पक्ष बोला – दोनों गलत हो सकते हैं, लेकिन फैसला जांच के बाद ही हो!*
आज के दौर में समाज से एक सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए। किसी घटना में लड़की का नाम आते ही उसे मासूम और लड़के को दोषी मान लेने की मानसिकता आखिर कब बदलेगी?
क्या हर मामले में पुरुष ही गलत होता है? क्या रिश्तों में विवाद, आपसी सहमति, असहमति और परिस्थितियों की जांच केवल एक पक्ष को सुनकर पूरी हो सकती है?