Sun, 15 Nov 20263:12 AM
Sun, Nov 15, 2026Updated 3:12 AM IST
होम › छत्तीसगढ़

मुढ़ाली धान खरीदी केंद्र में भर्ती पर उठे सवाल ​पारदर्शिता के साथ नियुक्ति कराने कलेक्टर से विनोद यादव ने की मांग

WhatsAppFacebookX

कोरबा -जिले के विकासखंड कटघोरा अंतर्गत अखरापाली धान खरीदी केंद्र के उपार्जन केंद्र मुढ़ाली में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। जिला पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 06 के सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव (अधिवक्ता) ने कलेक्टर को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता

सुनिश्चित करने की मांग की है। यादव ने आरोप लगाया है कि ग्राम में मुनादी कराए बिना ही प्रबंधक द्वारा मनमाने तरीके से अपने चहेते व्यक्ति को ऑपरेटर के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इससे ग्रामवासियों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति
कराने का आग्रह किया है।

​विनोद कुमार यादव कड़े शब्दों में कहा

धान खरीदी केंद्र किसानों की सुविधा और विश्वास से जुड़ी व्यवस्था है। इसमें किसी भी प्रकार की मनमानी या पक्षपात नहीं होना चाहिए। स्थानीय लोगों को समान अवसर मिले और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, यही हमारी प्राथमिकता है।