मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सीतापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर पूर्व सदर विधायक राधेश्याम जायसवाल ने अपने कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि नेताजी के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही उन्हें राजनीतिक पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ। नेताजी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से उन्हें चार बार विधायक तथा एक बार नगर पालिका अध्यक्ष बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित किया। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
दैनिक मधुर इंडिया | रिपोर्ट आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर

