Mon, 26 Oct 20269:04 PM
Mon, Oct 26, 2026Updated 9:04 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मां-बेटे समेत सभी की मौत

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि तीनों की जान चली गई। ये हादसा खरेला थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड के अंडरपास के पास उस वक्त हुआ जब, परिवार के तीन लोग एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। मुस्करा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में शामिल मौदहा थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी विमला (45) अपनी बहन कमला (40), निवासी वंशिया थाना चंदला, MP के साथ अपने मायके बरायं गांव आई थीं। रविवार को विमला अपने 18 वर्षीय बेटे कपिल और बहन कमला समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिवई गांव में भाई के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थीं।

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
शाम करीब साढ़े चार बजे विमला, कपिल और कमला बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुन्नियां-गहरौली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालाक फरार हो गया है, मुस्करा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।