Nautapa Heatwave Body Cooling Drinks List; Foods To Eat And Avoid

11 Min Read


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Nautapa Heatwave Body Cooling Drinks List; Foods To Eat And Avoid | Summer 2026

13 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

नौतपा के 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।

ऐसे में खानपान को लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव बेहद जरूरी हैं। ठंडी तासीर वाले फल और ड्रिंक्स शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज ऐसे फूड्स के बारे में बात करेंगे, जो नौतपा की भीषण गर्मी में कूल और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही जानेंगे-

  • नौतपा का हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है?
  • नौतपा में कौन सी चीजें खाने-पीने से बचना चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- नौतपा क्या है, इस दौरान गर्मी क्यों बढ़ जाती है?

जवाब- नौतपा में 9 दिनों तक गर्मी अपने चरम पर होती है। साथ ही गर्म हवाएं (लू) भी चलती हैं। इससे तापमान अचानक बढ़ जाता है और तेज गर्मी महसूस होती है।

सवाल- नौतपा का हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है?

जवाब- नौतपा की तेज गर्मी शरीर के तापमान को बढ़ा देती है, जिससे पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने लगते हैं। इसका असर एनर्जी लेवल और बॉडी फंक्शन पर पड़ता है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- किन लोगों को नौतपा में ज्यादा हेल्थ रिस्क होता है?

जवाब- नौतपा की भीषण गर्मी का असर हर किसी पर पड़ता है, लेकिन कुछ लोग इसके प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। जैसेकि-

  • जिन्हें क्रॉनिक डिजीज है: डायबिटीज, हार्ट, किडनी या सांस के मरीजों में गर्मी से हालत बिगड़ने का रिस्क ज्यादा होता है।
  • जो धूप में रहते हैं: लंबे समय तक तेज धूप में रहने से शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ता है।
  • जो ज्यादा कैफीन/अल्कोहल लेते हैं: इससे बॉडी डीहाइड्रेट होती है।
  • जो हैवी वर्कआउट करते हैं: ज्यादा पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।
  • स्कूली बच्चे: बच्चों का शरीर और उनकी इम्यूनिटी पूरी तरह विकसित नहीं होती है। धूप में आने-जाने और कम पानी पीने से उन्हें ज्यादा रिस्क होता है।
  • छोटे बच्चे: इनकी बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करने की क्षमता कम होती है।
  • बुजुर्ग: उम्र बढ़ने के साथ शरीर का कूलिंग सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे डीहाइड्रेशन और थकान जल्दी होती है।
  • गर्भवती महिलाएं: शरीर पर अतिरिक्त दबाव और पानी की ज्यादा जरूरत के कारण हीट स्ट्रेस का रिस्क ज्यादा रहता है।

सवाल- नौतपा के हेल्थ रिस्क को कम करने के लिए क्या करें?

जवाब- नौतपा में हेल्थ रिस्क से बचने के लिए शरीर को ठंडा रखना, पर्याप्त पानी पीना और सही खानपान जरूरी है। इसके लिए लाइफस्टाइल में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसेकि-

  • पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, प्यास लगने का इंतजार न करें।
  • वाटर रिच फ्रूट खाएं: तरबूज, खीरा, खरबूजा जैसे फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
  • नेचुरल ड्रिंक्स लें: डाइट में छाछ, नींबू पानी, सत्तू और नारियल पानी शामिल करें।
  • इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखें: ORS या नमक-शक्कर का घोल लें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: कॉटन के कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं।
  • धूप से बचें: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
  • सिर-आंखों को कवर करें: अगर बाहर जाते हैं तो समय टोपी, छाता या गमछा इस्तेमाल करें।
  • सुपाच्य चीजें खाएं: ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें।
  • शरीर को ठंडा रखें: दिन में 1-2 बार नहाएं या ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें।

सवाल- कौन से फल बॉडी को नेचुरल कूलिंग देते हैं?

जवाब- नौतपा में पानी से भरपूर और ठंडी तासीर वाले फल खाना फायदेमंद है। ये फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, अंदर से कूलिंग देते हैं और गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। नीचे ग्राफिक में ऐसे फलों की लिस्ट देखिए-

आइए इन फलों के फायदे समझते हैं-

तरबूज

  • इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है।
  • शरीर को तुरंत ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
  • हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।

खरबूजा

  • शरीर को ठंडा रखता है।
  • डीहाइड्रेशन से बचाता है।
  • पाचन को बेहतर बनाता है।

आम

  • शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।
  • विटामिन A और C से भरपूर होता है।
  • ज्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।

खीरा

  • बॉडी को कूल करता है।
  • पेट को ठंडक देता है।
  • बॉडी डिटॉक्सिंग में मदद करता है।

संतरा/मौसमी

  • विटामिन C से भरपूर होते हैं।
  • शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

अनानास

  • शरीर को ठंडक देता है।
  • इसमें मौजूद ब्रोमेलिन एंजाइम पाचन में मदद करता है।
  • इंफ्लेमेशन कम करने में मददगार है।

अंगूर

  • पानी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है।
  • शरीर को ठंडा रखता है।
  • इंस्टेंट एनर्जी देता है।

केला

  • पोटेशियम का अच्छा सोर्स है।
  • इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।
  • कमजोरी और थकान दूर करता है।

सवाल- इन फलों को कब और कैसे खाना चाहिए?

जवाब- सही समय और सही तरीके से फल खाने पर शरीर को कूलिंग और हाइड्रेशन का फायदा मिलता है। इसे पॉइंटर्स में समझिए-

  • सुबह नाश्ते में या लंच से पहले फल खाएं। ये सबसे अच्छा समय है।
  • धूप से आने के तुरंत बाद फल न खाएं।
  • पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें, फिर खा सकते हैं।
  • खाने के तुरंत बाद फल न खाएं। इससे पाचन गड़बड़ हो सकता है।
  • फ्रिज से निकालकर तुरंत न खाएं। इससे पेट भारी हो सकता है।
  • फल काटकर तुरंत खाएं। लंबे समय तक कटे फल रखने से न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं।
  • संतुलित मात्रा में खाएं। ज्यादा फल ब्लड शुगर और पाचन की समस्या बढ़ा सकते हैं।

सवाल- नौतपा में कौन से ड्रिंक्स शरीर को ठंडा रखते हैं?

जवाब- कुछ नेचुरल ड्रिंक्स नौतपा की गर्मी में बॉडी को कूल रखने में मदद करते हैं। ग्राफिक में ऐसे नेचुरल कूलिंग ड्रिंक्स की लिस्ट देखिए-

आइए इन नेचुरल ड्रिंक्स के फायदे समझते हैं-

आम पना

  • लू से बचाने में मदद करता है।
  • शरीर को ठंडक देता है।
  • इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।

छाछ (मट्ठा)

  • पाचन को बेहतर बनाता है।
  • शरीर को अंदर से ठंडा रखता है।
  • डीहाइड्रेशन से बचाता है।

नींबू पानी

  • शरीर को हाइड्रेट करता है।
  • विटामिन C रिच होने पर इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है।
  • थकान और कमजोरी दूर करता है।

बेल का शरबत

  • शरीर को ठंडा रखता है।
  • पाचन सुधारता है।
  • गर्मी से राहत देता है।

सत्तू का घोल

  • इसकी तासीर ठंडी होती है।
  • लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है।
  • पेट को भरा और ठंडा रखता है।

नारियल पानी

  • नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट का अच्छा सोर्स है।
  • डीहाइड्रेशन से बचाता है।
  • शरीर को तुरंत रिफ्रेश करता है।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

गन्ने का रस

  • शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और थकान कम करता है।
  • ठंडी तासीर के कारण बॉडी को कूल रखता है।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • ज्यादा मात्रा में न लें, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है।

जलजीरा

  • पाचन दुरुस्त करता है।
  • शरीर को ठंडक देता है।
  • भूख बढ़ाने में मदद करता है।

खीरा-पुदीना ड्रिंक

  • बॉडी को तुरंत कूल करता है।
  • डिटॉक्स में मदद करता है।
  • तरोताजा महसूस कराता है।

सवाल- नौतपा में कौन-सी चीजें खाने-पीने से बचना चाहिए?

जवाब- कुछ चीजें शरीर की गर्मी और डीहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ा देती हैं। इसलिए ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स से बचना जरूरी है, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- नौतपा में किन शारीरिक संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

जवाब- ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें-

  • शरीर का तापमान 103°F या उससे ज्यादा हो जाए।
  • बार-बार चक्कर या कमजोरी महसूस हो।
  • तेज सिरदर्द या भारीपन हो।
  • बहुत ज्यादा पसीना हो या अचानक बंद हो जाए।
  • उल्टी या मितली हो।
  • हार्ट रेट तेज हो।
  • कन्फ्यूजन या बेहोशी की स्थिति हो।

………………….

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती एसिडिटी की समस्या: लाइफस्टाइल में करें ये 12 बदलाव, डॉक्टर से जानें एसिडिटी के 9 घरेलू इलाज

गर्मियों में डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो होने से अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट में भारीपन या गले में जलन सामान्य समझकर एसिडिटी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment